पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि
- डा अतुल शर्मा
ऐ मेरे वतन के लोगो, ज़रा आंख मे भर लो पानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुर्बानी।
यह अमर और कालजयी गीत सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गाया था। आज 6 फरवरी उनकी पुण्य तिथि है। इस मौके पर उनको और उनके गाए गीतों याद को करते हुए मन स्वाभाविक रुप से श्रद्धावनत हो जाता है।
ऐ मेरे वतन के लोगो…. गीत कवि प्रदीप ने लिखा था। कवि प्रदीप की जन्मतिथि दो दिन पहले 4 फरवरी को थी। लता मंगेशकर के फिल्मों में गाए गीत अमर हैं। पानी से छन कर आती है जैसे उनकी आवाज़। उतना ही सरल उनका स्वभाव। वे भारत रत्न से सम्मानित की गयीं थीं। फिल्मों के सभी संगीतकार उनकी आवाज़ को हमेशा चाहते रहे और फिल्म में प्रयोग करते रहे।
कवि प्रदीप कालजयी कवि रहे। अपनी ही आवाज़ मे उनके गाए गीत अमर रहे हैं। उनके गीत..
आओ बच्चों तुम्हे दिखाये झांकी हिन्दुस्तान की, इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की।
हम लाये हैं तूफान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों सम्हाल के।
आज के इस इन्सान को ये क्या हो गया, इसका पुराना प्यार कहाँ पर खो गया…
पिंजरे के पंछी रे, तेरा दर्द न जाने कोई… आदि अमर गीत हैं कवि प्रदीप के।
(लेखक जनकवि के नाम से विख्यात हैं।



