By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Girish GururaniGirish GururaniGirish Gururani
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • हमारा हिमालय
  • हिमाचल
  • घटनाक्रम
  • किस्सा कोना
  • राजरंग
  • शब्द-सरोवर
  • सुर-बेसुर
  • सैर सपाटा
  • वीडियो
  • More
    • शिक्षा
    • लोकमंच
  • संपर्क करे
Search
© 2026, Girish Gururani Website Developed & Maintained by Tech Yard Labs
Reading: देहरादून के खारा खेत में नमक बनाया और टाउन हाल में बेचा
Share
Font ResizerAa
Girish GururaniGirish Gururani
Search
  • होम
  • हमारा हिमालय
  • हिमाचल
  • घटनाक्रम
  • किस्सा कोना
  • राजरंग
  • शब्द-सरोवर
  • सुर-बेसुर
  • सैर सपाटा
  • वीडियो
  • More
    • शिक्षा
    • लोकमंच
  • संपर्क करे
Follow US
Girish Gururani > Blog > घटनाक्रम > देहरादून के खारा खेत में नमक बनाया और टाउन हाल में बेचा
घटनाक्रम

देहरादून के खारा खेत में नमक बनाया और टाउन हाल में बेचा

Girish Gururani
Last updated: January 30, 2026 12:42 pm
Girish Gururani
Published: January 30, 2026
Share
SHARE

आजादी का आंदोलन

डा. अतुल शर्मा।
खड्ग बहादुर ने महात्मा गॉंधी को अपने खून से पत्र लिखा कि मैं डांडी यात्रा मे शामिल होना चाहता हूँ , पर मुझे चर्खा चलाना नहीं आता।

गांधी ने उन्हें आज्ञा दी और खड्ग बहादुर नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी यात्रा मे शामिल हो गये।

पुस्तकों में गाधी विचार के लोगों से डांडी यात्रा के बारे में सुना था। भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष की यह महत्वपूर्ण घटना थी।

वैसे अस्सी के दशक मे एटेंबरो की फिल्म में इस यात्रा का दृश्य रुप देखा। कुछ डाक्यूमेंट्री में भी देखा था। अपार जनसमुदाय उमड़ा था।
गांधी विचार अहिंसा जैसे व्यापक मूल्यों पर केंद्रित है, यह भी पढ़ा।
विश्व में उनकी चर्चा आज तक होती ही रहती है, यह भी मीडिया में देखा सुना और पढ़ा।

खड्ग बहादुर के द्वारा जब यह बताया गया कि देहरादून मे नून नदी के पानी में भी नमक है। यह जगह खारा खेत में है, तो उन्हें कहा गया वे वहीं नमक बनाएं।

वे और उनके साथी लौटे और नमक बनाया, जिसे देहरादून के टाउन हॉल मे बेचा गया तथा बाजार में भी। इससे नमक कानून तोड़ो सत्याग्रह आन्दोलन को बल मिला।

भक्त दर्शन के संपादन में एक लेख के अनुसार खड्ग बहादुर पर स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम ने एक लेख साप्ताहिक हिन्दुस्तान में लिखा था। जो खड्ग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डालता है।

डांडी यात्रा का जिक्र आया तो ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हैं कि महात्मा गॉंधी देहरादून, मसूरी, अल्मोड़ा कोसानी स्थानों पर आये थे।
देहरादून में बालबनिता आश्रम तिलक रोड की नींव रखी और शहंशाही आश्रम में एक पौधा रोपा था। वह आज भी है, जिसके नीचे यह संदर्भ अंकित है।

डांडी यात्रा खड्ग बहादुर और खारा खेत नून नदी से जुड़ी महात्मा गॉंधी की संस्मरण यात्रा जब लोगों से सुनी तो पता चला स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी सत्य कथाएं देश के गांव शहर का हिस्सा बनी हुई हैं।

(लेखक जनकवि के रूप में विख्यात हैं)

प्रकृति से प्रेरणा
महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर से….
निर्दय सावन
कन्याकुमारी, सूर्योदय, विवेकानंद राक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर स्टैच्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
घटनाक्रमशब्द-सरोवर

निर्दय सावन

Girish Gururani
Girish Gururani
January 31, 2026
देहरादून के खारा खेत में नमक बनाया और टाउन हाल में बेचा
महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर से….
कन्याकुमारी, सूर्योदय, विवेकानंद राक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर स्टैच्यू
प्रकृति से प्रेरणा
उत्तराखंड में खेती बचाने के उपाय करने होंगे
गढ़वाल-कुमाऊं और मैदान-पहाड़ का भेद करने वाले उत्तराखंड के हितैषी नहीं
भारत कोकिला मंगेशकर युगों तक याद रहेंगी

Categories

  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • अपना शहर
  • राष्ट्रीय
  • किस्सा कोना
  • राजनीति
  • कृषि
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About The Editor

गिरीश गुरुरानी शिक्षा: कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा। पूर्व स्थानीय संपादक, हिन्दुस्तान, उत्तराखंड। पूर्व डिप्टी एडिटर, अमर उजाला, हिमाचल। ईमेल: girishgururani99@gmail.com
Quick Link
  • Home
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • किस्सा कोना
  • राजरंग
  • शब्द-सरोवर
  • लोकमंच
  • सैर सपाटा
© 2026, Girish Gururani Website Developed & Maintained by Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?